HARIDWARUTTARAKHAND

एड्स के प्रति लोगों को जागरूक किया

 

रुड़की

कस्बे में स्थित आरओजी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा रेड रिबन क्लब कार्यक्रम के अन्तर्गत विश्व एड्स दिवस मनाया गया। छात्राओं ने जागरुकता रैली निकालकर लोगों को एडस के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि एड्स एक लाइलाज बीमारी है। जिसमें सुरक्षा ही बचाव है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को एड्स से बचाव के लिए जागरुक किया गया। साथ ही एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय आए छात्राओं को कॉलेज प्रबंध तंत्र ने पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय से प्राचार्य संजय कुमार, कार्यक्रम डॉ. अधिकारी अनिता कौशिक, शिप्रा गौतम, ऋतु सैनी, मांगेराम, शबनम मलिक, सुदिक्षा, मोनिका, आयशा, मुरली भट्ट आदि शामिल रहे।