तीन राज्यों में जीत पर भाजपाइयों में उत्साह
रुद्रपुर
तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत पर भाजपाइयों ने नगर के मुख्य चौक पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। भाजपा नगर अध्यक्ष जीवन सिंह धामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नारे लगाए। राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन दान सिंह रावत ने कहा कि तीनों राज्यों में हुई एकतरफा जीत ने साबित कर दिया है कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और विकास योजनाओं से खुश है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का 400 सीटें जीतने का लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा होने वाला है। सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि तीन राज्यों के चुनाव के नतीजे लोकसभा एवं आने वाले नगर पालिका चुनाव में भी जीत का संकेत हैं। इस दौरान मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, राज गौरव सोनकर, मनोज वाधवा, गोपाल बोरा, अमित कुमार पांडे, रमेश जोशी, किशन सिंह किन्ना, विमला मंडेला, रेनू भंडारी, धना भंडारी, संजीव बत्रा, कामिल खान, ताहिर मलिक, दीपक तिवारी, मनोज कश्यप, मुकेश रोहेला, संजीव सक्सेना, राहुल सक्सेना, नवीन बोरा, नीरज रस्तोगी, विशाल, राजू कोरिया, सुरेश जीना, मनोज श्रीवास्तव, हाफिजुर रहमान, संदीप भारती, संतोष गौरव, नवल वाल्मीकि, सचिन रस्तोगी, किशन बिष्ट आदि रहे।

