dehradunTRENDING NEWSUTTARAKHAND

दो साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

पौड़ी

पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि अभियुक्त वीरेंद्र शाह निवासी ग्राम बावनगंज जिला कटिहार, गबिहार दो साल से फरार चल रहा था, जिसके खिलाफ सतपुली में मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त दो सालों से कोर्ट के समक्ष उपस्थित नही हो रहा था। थाना सतपुली पुलिस द्वारा उसके आवास में भी दबिश दी गई थी। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने के चलते गिरफ्तारी से बचने हेतु अभियुक्त अपने गांव से फरार हो गया है। जिसे अथक मेहनत व परिश्रम से कार्य करते हुए सर्विलांस की मदद से अभियुक्त के छिपने के संभावित स्थानों पर दबिश देकर उसे बीच रास्ते से ही गिरफ्तार किया गया।