मतदाताओं को ईवीएम मशीन की दी जानकारी
बागेश्वर(आरएनएस)। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने कमर कस ली है। मतदान के लिए अब लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान उन्हें ईवीएम मशीन आदि की जानकारी दी जा रही है। इसके लिए चार टीमें गठित की गई हैं। यह टीम 28 फरवरी 2024 तक लोगों को जागरूक करेंगे। गुरुवार को टीम ने तहसील परिसर में लोगों को जागरूक किया।

