UTTARAKHAND

ऊखीमठ तहसील में माकपाइयों का धरना 

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  भारत की संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा सांसदों के खिलाफ असंवैधानिक कार्रवाई करने पर माकपा कार्यकर्ताओं ने ऊखीमठ तहसील में धरना दिया।
धरने का नेतृत्व करते हुए पार्टी के जिला मंत्री बीरेन्द्र गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि 13 दिसम्बर 2023 को संसद पर खुले आम दूसरी बार आतंकी हमला हुआ है और संसद में हुए हमले के खिलाफ जब विपक्षी सांसदों द्वारा देश के गृहमंत्री से सवाल पूछा गया तो विपक्षी सांसदों के सवाल का जवाब देने के बजाए सत्तारूढ़ भाजपा सरकार द्वारा विपक्षी सांसदों पर असंवैधानिक कार्यवाही की गई। दोनों सदनों के 143 सांसदों को निष्कासित किया गया हैं। धरने का नेतृत्व पार्टी के जिला मंत्री बीरेन्द्र गोस्वामी ने किया। जबकि धरने में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आनन्द सिंह रावत एवं सुरेन्द्र सिंह पुष्पवाण ने भी भाग लिया। इस मौके पर अषाड़ सिंह धिरवाण, बलवन्त लाल, बसन्त लाल, वाणीविलास, अधिवक्ता आलोक तिवारी, सुरेशा सिंह, सुरेन्द्र सिंह पुष्पवाण आदि मौजूद थे।