बजरंग दल ने नमाज रूम की मांग को तालिबानी सोच बताया,मुद्दा गरमाया
कानपुर।
विधानसभा में नमाज रूम की मांग करने के बाद मुद्दा सियासी होता जा रहा है। बजरंग दल ने गुरुवार को कानपुर में नमाज रूम की मांग करने वाले विधायक के खिलाफ उनकी ही विधानसभा में हस्ताक्षर अभियान चलाया और उनका विरोध किया। इसके साथ ही विधायक को तालिबानी सोच का बताया। इसको लेकर अब बजरंग दल और विधायक आमने-सामने आ गए हैं।
शहर के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी ने विधानसभा में नमाज रूम की मांग की थी। इसको लेकर विधायक के खिलाफ बजरंग दल खड़ा हो गया है। बजरंग दल के राष्ट्रीय महामंत्री रामजी तिवारी ने शुक्रवार को एमएलए के विधानसभा क्षेत्र में ही उनके खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। कहा कि विधायक की ये सोच तालिबानी मानसिकता को दर्शाती है,इसलिए यह मांग स्वीकार्य नहीं है। इतना ही नहीं बजरंग दल ने विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ अभियान के तहत उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र सीसामऊ में हस्ताक्षर अभियान शुरु किया है। क्षेत्र की जनता से अपने पक्ष में हस्ताक्षर कराकर समर्थन मांगा। नमाज रूम बने या नहीं लेकिन अब यह मुद्दा पूरी तरह से सियासी हो चुका है। दो फाड़ हो चुके हैं। अब एक पक्ष नमाज रूम बनवाने की मांग कर रहा तो दूसरा इसके खिलाफ खड़ा है।
दोनों पक्ष के आमने-सामने होने से तनाव
बजरंग दल के इस अभियान के दौरान पुलिस से कार्यकर्ताओं की बहस भी हुई। पुलिस का कहना था कि इस अभियान से क़ानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के आमने-सामने मुद्दे को लेकर हैं। इसलिए अभियान के दौरान पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। बजरंग दल को हिदायत दी कि इसे जारी रखने के लिए बकायदा प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।