छह जनवरी को गुजरात दौरे पर रवाना होंगे अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। आप सूत्रों ने यह जानकारी दी।
आप नेताओं का आरोप है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकता है। इस बीच केजरीवाल के गुजरात दौरे से जुड़ी यह जानकारी सामने आई है।

