TRENDING NEWSUTTARAKHAND

विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू ने बिजली घर पर किया धरना प्रदर्शन  

रुड़की(आरएनएस)।  भाकियू टिकैत गुट ने अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन किया। ऊर्जा निगम के एसडीओ के आश्वासन पर धरना खत्म किया। कहा कि एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। यूनियन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में किसान झबरेड़ा रोड पर बिजलीघर के बाहर जमा हुए। जहां पर उन्होंने धरना-प्रदर्शन शुरू किया। किसानों ने कहा कि पिछले काफी समय से ग्रामीण क्षेत्र में लगातार कई घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। बिजली नहीं रहने से खेतों की सिंचाई में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।