जसपुर में मिल से धान चोरी करते दो दबोचे, केस दर्ज
काशीपुर। राइस मिल से धान की दो बोरी चोरी कर ले जा रहे दो लोगों को राइस मिल स्वामी, उसके पुत्रों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी बाइक को सीज कर दिया। गांव किशनपुर स्थित संगम राइस मिल में रात करीब एक बजे दो युवक बाइक पर धान की दो बोरी रखकर ले जा रहे थे। मिल में उस समय मिल स्वामी तस्लीम पुत्र सद्दीक निवासी ग्राम राजपुर अपने भतीजे दिलशाद, इरशाद, इस्तेखार, शमीम के साथ मौजूद थे। उन्होंने दोनों बाइक सवारों को दौड़कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान बाइक सवारों ने अपना नाम सुनील कुमार, दीपक कुमार निवासी गांव पूरनपुर बताया। मिल स्वामी ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

