UTTARAKHAND

BJP या RSS के कहने पर नहीं, जब भगवान राम बुलाएंगे तब जाएंगें अयोध्या: पूर्व CM Harish Rawat

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को कहा कि वह 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे। रावत ने यहां संवाददाताओं से कहा, राम हमारी आस्था, हमारे सब कुछ हैं। सनातन परंपरा के अनुसार जब भी भगवान हमें बुलाएंगे, हम जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के निमंत्रण पर कोई क्यों जाएगा? इन संगठनों ने पूरे कार्यक्रम का भगवाकरण कर दिया है। रावत ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भाजपा या आरएसएस के कार्यक्रम के रूप में पेश नहीं किया जाना चाहिए, जैसा कि किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि शंकराचार्यों ने भी इस आयोजन के तरीके पर आपत्ति जताई है।