UTTARAKHAND

बलुवाकोट में टैक्सी चालकों ने प्रदर्शन किया   

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  बलुवाकोट में टैक्सी यूनियन की हड़ताल का व्यापक असर रहा। शनिवार को यूनियन के आह्वान पर टैक्सी चालकों ने अपने-अपने वाहनों को दिनभर खड़ा रहा। पंकज कुमार के नेतृत्व में टैक्सी संचालक बाजार में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि नए-नए नियम लागू कर टैक्सी संचालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है,जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में विक्रम क्षेत्री, सूरज ग्वाल, गोविंद धामी, कुंदन, लक्ष्मण, धीरज बिष्ट, जीवन ऐरी, सुनील क्षेत्री, राज आदि मौजूद रहे।