UTTARAKHAND

स्वास्थ्य विभाग ने निर्माण क्षेत्रों में संचालित किया प्रतिरक्षण कार्यक्रम 

चमोली(आरएनएस)।   स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिरक्षण कार्यक्रम के तहत चमोली(आरएनएस)।  में टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत विभागीय टीमें निर्माण क्षेत्रों में कार्य कर रहे प्रवासी परिवार की गर्भवती और बच्चों का टीकाकरण कर रहे हैं। टीमों की ओर स जिले के विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्य में जुटे परिवारों के 24 बच्चों व 2 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा एमएस खाती ने बताया कि जिले में कार्यक्रम के तहत इन दिनों बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर सरकारी व निजी निर्माण कार्य किया जा रहा है। ऐसे में निर्माण कार्य में जुटे प्रवासी परिवार की गर्भवती और बच्चों के टीकाकरण से वंचित रहने की संभावनाओं को देखते हुए विभाग की ओर से कमेड़ा से हनुमानचट्टी, कर्णप्रयाग से ग्वालदम, गैरसैंण, पोखरी, देवाल, नंदानगर क्षेत्रों में निर्माण क्षेत्रों में सर्वेक्षण कर टीकाकरण किया जा रहा है।
सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी रचना ने बताया कि चमोली(आरएनएस)।  में प्रतिरक्षण सुपरवाइजर, एएनएम, आशा कार्यकत्री, आशा फेसिलिटेटर, ब्लाक कार्डिनेटर आशा के माध्यम से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसमे तहत जोशीमठ ब्लॉक के हेलंग, गोविंदघाट, पोखरी ब्लॉक के सिनाऊ, कांडईखोला और नारायणबगड़ ब्लॉक के डुंगरी, निलाड़ी में एक वर्ष तक के 24 बच्चे व 2 गर्भवती टीकाकरण से वंचित पाए गए। जिसके बाद सभी बच्चों व गर्भवती महिलाओं का निर्माण क्षेत्र में पहुंचकर एएनएम की ओर से टीकाकरण कर लिया गया है।