dehradun

देवस्थानम बोर्ड पर सियासत कर रही भाजपा सरकार : कोठियाल

देहरादून

आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने बयान जारी करते हुए कहा है कि, भाजपा सरकार देवस्थानम बोर्ड पर सियासत कर रही है, सरकार को तत्काल बोर्ड भंग करना चाहिए। कोठियाल ने कहा कि सरकार बोर्ड के नाम पर कभी पुनर्विचार, कभी कमेटी गठित करने तो कभी आपसी सहमति की बात कह कर तीर्थ पुरोहितों को गुमराह कर रही है। जबकि हकीकत यह है कि सरकार देवस्थानम बोर्ड बनाकर हजारों सालों से चली आ रही सांस्कृतिक परंपराओं पर नियंत्रया चाहती है। जबकि जिन राज्यों में भाजपा विपक्ष में है, वहां इसका विरोध करती है।