dehradunUTTARAKHAND

बिजली चोरी में चार पर मुकदमा

देहरादून

पटेलनगर क्षेत्र में बिजली चोरी के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि अवर अभियंता रेनू सिंह ने तहरीर में बताया कि 23 फरवरी को विभाग की टीम की ओर से मेहूंवाला में चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान रिहान, गुड्डू और जावेद निवासी बड़ा चौक, मेंहुवाला माफी द्वारा एलटी लाइन के सर्विस केबिल को सीधे जोड़कर विद्युत चोरी की जा रही थी। 29 फरवरी को चैकिंग के दौरान राशिद निवासी मेंहुवाला माफी विद्युत चोरी करते पाया गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।