UTTARAKHAND

अबकी बार 400 पार का नारा होगा बुलंद: भौर्याल  

बागेश्वर

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत भौर्याल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए मौजूदा सांसद अजय टम्टा का टिकट फाइनल हो गया है। केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए भाजपा 400 पार का नारा साकार करना है। कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव तक संकल्प पत्र बांटेंगे।रविवार को भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान भौर्याल ने दावा किया कि भाजपा संगठन विश्व में नंबर एक पर है।

संकल्प पत्र लांच किया है। जिसे संकल्प पेटी के माध्यम से सभी स्थानों तक ले जाया जाएगा। लोग अपने सुझाव पेटी के माध्यम से प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा वह किया है। राम मंदिर और 370 भी भाजपा का संकल्प था। जिसे पूरा किया गया है। इसके अलावा भाजपा शून्य से शिखर तक पहुंची है। कार्यकर्ताओं की पार्टी है। वह लगातार मेहनत कर रहे हैं। रोटी, कपड़ा, मकान, दवाई और पढ़ाई प्रधानमंत्री का मूल मंत्र है।

उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र और पेटिका लेकर जिले में वाहन पहुंच रहे हैं। बीते 28 फरवरी को देहरादून में संकल्प पत्र लांच किया गया। जिसे हर लोकसभा में लांच किया जा रहा है। छह हजार चुनाव पेटी वाहनों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए भाजपा केंद्र की सत्ता पर आ रही है।