TRENDING NEWSUTTARAKHAND

वेतन को लेकर कर्मचारियों का धरना

रुडकी। वेतन नहीं मिलने से परेशान कर्मचारियों ने इकबालपुर शुगर मिल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। मिल प्रबंधन के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। इकबालपुर शुगर मिल के कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें चार माह से वेतन नहीं दिया गया। वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। वेतन की मांग को लेकर शुगर मिल परिसर में धरना प्रर्दशन शुरू किया गया।