UTTARAKHAND

एकजुट होकर सौहार्द से होली मनाएं: सुरेन्द्र भटेजा

हरिद्वार

हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के होली महोत्सव में व्यापारियों ने एक दूसरे पर जमकर फूल बरसाए। इसके साथ ही होली के गीतों पर जमकर नाच किया। भजन गायिका संध्या दीक्षित ने अपने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गीत गोविंद बैंकट हॉल में कार्यक्रम का शुभारंभ दाऊ दयाल अग्रवाल और पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र भटेजा ने पदाधिकारियों और सदस्यों को होली की बधाई दी। कहा कि एसोसिएशन हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा करती आई है।
कहा कि एसोसिएशन सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान दे रही है। कहा कि सभी एकजुट होकर सौहार्द से होली मनाएं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखकर होलिका दहन के लिए हरे पेड़ न काटें। होली उमंग, उत्साह के साथ खेलें। महामंत्री संदीप वैष्णव ने कहा कि एसोसिएशन सभी व्यापारियों को साथ लेकर चलती है।