dehradunTRENDING NEWSUTTARAKHAND

पौड़ी पुलिस ने 8 लोगों पर लगाया गुंडा एक्ट

पौड़ी

आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए 8 अपराधियों पर पुलिस ने गुंडा एक्ट लगाने के साथ ही 14 लोगों के विरुद्ध भी सीआरपीसी की कार्रवाईयां की है। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने पर भी पुलिस सख्त हुई है। अभी तक 10 वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है। पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया है कि जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था में बाधा डालने वाले 32 लोगों पर अभी तक कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है। वहीं अवैध शराब के मामले में 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने अपने थाना क्षेत्रों में प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए है। कहा है कि सघन चैकिंग अभियान चलाया जाए। एसएसपी के मुताबिक अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कोटद्वार पुलिस ने 6, थाना रिखणीखाल व सतपुली पुलिस ने 1- 1 व्यक्ति के विरूद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।