TRENDING NEWSUTTARAKHAND

हुडदंग मचाने पर 5 गिरफ्तार

पौड़ी

बुआखाल बाईपास श्रीनगर रोड के पास हुडदंग मचाने पर पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। हुडदंगियों को परगना मजिस्ट्रेट न्यायालय पौड़ी में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली के उपनिरीक्षक हेमकांत सेमवाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान बुआखाल बाईपास श्रीनगर रोड के पास हुडदंग मचाने पर राकेश नेगी, ऋषभ कुमार, हिमांशु नेगी, विवेक रावत, सौरभ उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक रविंद्र भंडारी, हेडकांस्टेबल जितेंद्र मालिक, कांस्टेबल सूर्य मोहन शामिल थे।