dehradunTRENDING NEWSUTTARAKHAND

फाइनेंस कंपनी कर्मी से लूट में दो इनामी एसटीएफ ने दबोचे

देहरादून

फाइनेंस कंपनी कर्मी से लूट में फरार चल रहे दो इनामी बदमाश एसटीएफ ने गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों पर हरिद्वार जिला पुलिस ने दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 15 फरवरी को केजीएफएस फाइनेंस कंपनी का वेल्यू मैनेजर राहुल कुमार ग्राहकों से महीने की किश्त के डेढ़ रुपए का कलेक्शन कर बाइक से धनौरी स्थित बैंक में जमा करने जा रहा था। तभी सिडकुल थाना क्षेत्र के हजाराग्रांट व आसफनगर के बीच में छह बदमाश तमंचे के बल पर उनसे नगदी लूट ले गए गए। लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हरिद्वार थाना पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए थे। जबकि, तीन बदमाश फरार थे। इन पर एसएसपी हरिद्वार ने दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया। फरार बदमाशों में शामिल अंकित कुमार निवासी रजापुर कलालहटी थाना फेहपुर जिला सहारनपुर और अरुण उर्फ राजा निवासी फतेहपुर जुनार थाना लक्सर को एसटीएफ ने लक्सर बाजार से गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ हरिद्वार में लूट समेत कई गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों को एसटीएफ ने हरिद्वार पुलिस के सुपुर्द कर दिया।