dehradunTRENDING NEWSUTTARAKHAND

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने की राज्यपाल से मुलाकात 

देहरादून

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन में सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल अनिल चौहान ने मुलाकात की। राज्यपाल ने सीडीएस से उत्तराखण्ड में सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों हेतु ईसीएचएस और सीएसडी सुविधाओं के विस्तार किए जाने सहित राज्य में सैन्य कल्याण से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर राज्यपाल से सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने राष्ट्रीय सुरक्षा, सैनिक एवं पूर्व कल्याण और विभिन्न सुरक्षा मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।