dehradun

शिक्षा के साथ-साथ सहायता भी दे रहे हैं गुरू जी

चमोली। शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में प्रेरक कार्य करने वाले वरिष्ठ शिक्षक धन सिंह घरिया (पेड़ वाले गुरु जी) बेसहारा बच्चों की मदद कर रहे हैं। राइंका गोदली के शिक्षक धन सिंह घरिया ने गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी 6 ऐसे बच्चों को शिक्षण सामग्री देकर गोद लिया है। इनके माता पिता नहीं हैं। बुधवार को राइंका गोदली में एक कार्यक्रम में शिक्षक धन सिंह घरिया ने बच्चों को शैक्षणिक सामग्री से लेकर अन्य आवश्यक वस्तुऐं छात्र छात्राओं को भेंट की । इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य आरसी शैलानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा रानी आदि मौजूद थे।