TRENDING NEWSUTTARAKHAND

चोरी की योजना बनाते तीन धरे 

हरिद्वार

हरकी पैड़ी चौकी पुलिस ने चोरी की योजना बनाने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कांगड़ा पुल के पास तीन लोगों को पकड़ा गया। आरोपियों ने अपना नाम मनोज सुनार निवासी पंतद्वीप पार्किंग, अखिलेश निवासी केशव बस्ती थाना डोईवाला देहरादून और अक्षय निवासी जौनपुर सूदान थाना इंन्द्रे जिला करनाल हरियाणा बताया। बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी की घटना में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए।