UTTARAKHAND

500 रुपये के नकली नोट चला रहा आरोपी गिरफ्तार

देहरादून

500 रुपये के नकली नोट बाजार में चला रहे आरोपी को आईएसबीटी चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से दो नकली नोट बरामद किए गए हैं। आईएसबीटी चौकी इंचार्ज विजय प्रताप राही ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच एमडीडीए फ्लैट की तरफ जाने वाली रोड पर एक दुकान पर नकली नोट चलाने वाले आरोपी का पता लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इसे लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की पहचान अमित अग्रवाल उम्र 45 वर्ष निवासी मंडी कोटला, चांदपुर, जिला बिजनौर यूपी के रूप में हुई। आरोपी से 500 रुपए के दो नकली नोट बरामद किए गए।