UTTARAKHAND

फर्जी रजिस्ट्रेशन कराने पर केस दर्ज

हरिद्वार

इंस्पेक्टर भावना कैंथोला के मुताबिक राजेंद्र नगर, ब्लॉक-ए गोला गोकरननाथ, जिला लखीमपुर खीरी निवासी प्रिंस कटियार ने मामले में शिकायत दी। बताया कि चारधाम यात्रा पर जाने के लिए वह सोशल मीडिया पर ऑनलाइन ट्रेवल एजेंसी की खोज कर रहे थे। एक मई को गूगल पर आर्यन टूर एंड ट्रेवल्स जमालपुर का नंबर मिला। एजेंसी के मालिक ने अपना नाम तुषार बताया। इसके बाद 16 लोगों के लिए 25 मई में चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन के लिए जानकारी ली तो उसने सभी सदस्यों के आधार कार्ड व्हाटसऐप पर मंगवा लिए। उसने पंजीकरण लैटर व्हाटसऐप पर भेज दिए, जो फर्जी थे।