TRENDING NEWSUTTARAKHAND

चलती कार में लगी आग

हरिद्वार

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर कांगड़ी के प्रेम भोजनालय के पास सोमवार को कार में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह तेजी रफ्तार और अत्यधिक गर्मी बताई जा रही है। मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर निवासी कार चालक अमन कुमार हॉल निवासी रोशनाबाद किसी काम से नजीबाबाद की ओर जा रहा था। दोपहर में चंडीपुल के पास एक कार ने उसकी कार में टक्कर मार दी। अमन ने कार का पीछा शुरू कर दिया। तभी अचानक से कार में आग लग गई। आग लगते ही वह बाहर निकल गया। सूचना मिलते ही थाना श्यामपुर पुलिस ने फायर स्टिंग यूजर से आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और गाड़ी की रफ्तार तेज होने से आग लगना प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है। तत्काल आग पर काबू पा लिया गया।