HARIDWARUTTARAKHAND

 सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, केस दर्ज

हरिद्वार

कनखल और श्यामपुर पुलिस ने सड़क हादसों में दो लोगों की मौत का मामला दर्ज किया है। आरोपी वाहन चालकों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में सतेंद्र सिंह पुंडीर निवासी गली नंबर पांच टिहरी विस्थापित कालोनी न्यू शिवालिक नगर ने बताया कि उसका साला बॉबी तोमर निवासी शास्त्री नगर मेरठ 19 मई को अपने कार्यस्थल सजनपुर पीली को जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान उसे पीछे से तेज गति में आ रहे एक डंपर ने चपेट में ले लिया। जौलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी 20 मई को मौत हो गई। उधर, प्रेम सिंह निवासी लाल बिज्जी कालोनी ग्राम थाना सूरजपुर जिला गौतमबुद्ध नगर ने कनखल पुलिस को शिकायत दी कि उसका पुत्र संदीप जेटीएसी कंपनी में कार्यरत था।