UTTARAKHAND

दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह के खिलाफ केस

काशीपुर

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता ने पति, सास और ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट करने और घर से निकालने के आरोप में केस दर्ज कराया है। आईटीआई पुलिस को दी तहरीर में खाईखेड़ा निवासी कृष्णा कौर ने कहा कि वह ग्राम टांडा प्रभापुर, जसपुर की रहने वाली है। उसकी शादी आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम खाईखेडा निवासी हरजिंदर सिंह से हुई थी। 21 जून की शाम 4 बजे पति हरजिंदर सिंह, ससुर करनैल सिंह, सास महेंद्र कौर, जेठ सोनू और मंगत सिंह, जेठानी राजकौर ने उससे अपने घर से ढाई लाख रुपये लाने की मांग की। मना करने पर आरोपियों ने लात घूसों और लाठी डंडों से पीटा। गले में रस्सी डाल जान से मारने का प्रयास किया। तहरीर पर पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।