HARIDWARUTTARAKHAND

अमर शहीद जगदीश वत्स को याद किया 

हरिद्वार

स्वतंत्रता उत्तराधिकारी परिवार समिति ने रविवार को अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क जटवाड़ा पुल में शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संगठन के महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि प्रत्येक स्वतंत्रता सेनानी, शहीद परिवार को अपने पूर्वज के नाम से कर्क संक्रांति 16 जुलाई को पौधरोपण करने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर डॉ. वेदप्रकाश आर्य, कैलाश वैष्णव, अर्जुन सिंह राणा, सुरेश चंद्र सुयाल, जगदीश लाल पाहवा, शिवेन्द्र सिंह गहलौत, आदित्य प्रकाश उपाध्याय, कुशल उपाध्याय, मंजूलता भारती, अशोक दिवाकर, डॉ. विनोद आर्य, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।