UTTARAKHAND

हरिद्वार घूमने आई महिला का पर्स झपटने वाला गिरफ्तार  

हरिद्वार

लखनऊ से हरिद्वार घूमने आई महिला से पर्स झपटने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस ने दबिश दी है। ज्वालापुर इंस्पेक्टर रमेश तनवार के मुताबिक लखनऊ के अर्जुन गंज निवासी महिला प्रियंका अग्निहोत्री सोमवार को हरिद्वार घूमने पहुंची थी। आरोप है कि ज्वालापुर पहुंचते ही एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उनका पर्स छीन लिया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। इस पर पुलिस की ओर से आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए।