UTTARAKHAND

ऋषिकेश से मासूम बरामद, पंजाब की अपहरणकर्ता महिला दबोची

हरिद्वार

जीआरपी-आरपीएफ की टीम ने रेलवे स्टेशन कैंपस से तीन दिन पहले चोरी आठ माह के मासूम वीरू को ऋषिकेश से बरामद कर आरोपी अपहरणकर्ता पंजाब की महिला को गिरफ्तार कर लिया। मासूम की शक्ल अपने बेटे से मिलती-जुलती होने के चलते आरोपी महिला ने वारदात को अंजाम दिया था। एसपी रेलवे सरिता डोबाल ने मासूम को खोज निकालने पर पुलिस टीम की सराहना की। जीआरपी थाना कैंपस में सोमवार को पत्रकारों से वार्ता में एसपी रेलवे सरिता डोबाल ने बातया कि नौ अगस्त को प्लेटफार्म संख्या एक से यूपी के जौनपुर के नवढ़िया थाना क्षेत्र के गौरीशंकर गांव निवासी सुरेश पुत्र राजकुमार के आठ माह के पुत्र वीरू को चोरी कर लिया गया था। बताया कि एक दिन पहले परिवार यहां पहुंचा था। घटना के वक्त सुरेश की पत्नी अपने बच्चों के साथ सोई हुई थी।