UTTARAKHAND

कैलाश बने बीरोंखाल अनुजाति प्रकोष्ठ  अध्यक्ष

पौड़ी

विकासखंड बीरोंखाल कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक में सर्वसम्मति से कैलाश चंद्र को अध्यक्ष बनाया गया हैं। वहीं नई कार्यकारिणी का गठन भी शीघ्र किया जाएगा। सोमवार को बीरोंखाल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की एक बैठक आर्य समाज मंदिर बीरोंखाल में सुरेशा नंद की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें सर्वसम्मति से कैलाश चन्द्र को अध्यक्ष चुना गया हैं। अध्यख कैलाश ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड में फेल हो गई है। कार्यकर्ता भाजपा की जन विरोधी नीतियों को आम लोगों तक पंहुचाने का काम करें। कार्यकर्ता अभी से कांग्रेस के पक्ष में महौल बना कर पार्टी के लिए काम करें। 2022 के विधानसभा चुनाव में चौबट्टाखाल विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को अधिक मतों से जीत दिलाएं। इस अवसर पर शशी कुमार,ज्ञान सिहं,राजेन्द्र सिहं,मनोज कुमार,सतीश चंद्र,महिपाल,धर्मबीर भारती,कुलदीप कुमार,सुनील कुमार,मदन लाल,आदि थे।