HARIDWARTRENDING NEWSUTTARAKHAND

ग्रुप डिस्कशन से छात्र छात्राओं का बढ़ता हैं कौशल, हिचकीचाहत भी होती है दूर : डॉ.दीपा अग्रवाल

लंढौरा
चमन लाल महाविद्यालय में अंग्रेजी विषय में छात्र-छात्राओं का ग्रुप डिस्कशन कार्यक्रम आयोजित कराया गया। ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से उनकी बोलने की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए अंग्रेजी विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ.दीपा अग्रवाल ने बताया कि अंग्रेजी को बेहतर बनाने के लिए ग्रुप डिस्कशन अत्यंत आवश्यक है इससे छात्र छात्राओं का कौशल बढ़ता है। तथा उनकी हिचकीचाहत भी दूर होती है ।

बी .ए .प्रथम वर्ष के छात्र छात्राएं बात करने में काफी शर्म महसूस करते हैं। मंच पर प्रस्तुतीकरण देने से उनके मन का जो डर है वह दूर हो जाता है साथ ही उनको अपने सब्जेक्ट से संबंधित टॉपिक की भी समझ कराई जाती है। अंग्रेजी की वर्तनी को सुधारने के लिए भी अन्य उपाय किए जा रहे हैं जैसे लेखन क्षमता में सुधार की भी अत्यंत आवश्यकता है। कंप्यूटर विषय को अगर सीखना हो तो अंग्रेजी का आना अत्यंत आवश्यक है। अंग्रेजी बोलने के लिए माहौल का होना भी अत्यंत आवश्यक है उसके लिए भी कई प्रकार के ठोस कदम उठाए जा रहे हैं ।
ग्रामीण क्षेत्रों में प्राय: छात्र-छात्राएं अंग्रेजी विषय लेने से घबराते हैं अतः उनका यह डर निकलना हम सब की प्राथमिकता है।

महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने अंग्रेजी को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास एवं मदद देने का आश्वासन दिया ।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने बताया कि विगत वर्षों में भी अनेक विद्वानों के व्याख्यान अंग्रेजी विषय पर कराए जा चुके हैं जिससे छात्राओं की अंग्रेजी वर्तनी में सुधार हो सके। विगत वर्षों में अंग्रेजी विषय पर कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। अंग्रेजी विषय को बेहतर बनाने के लिए पुस्तकालय में अंग्रेजी अखबार की भी व्यवस्था की गई है । अंत में इस प्रकार के कार्यक्रम की महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों ने सराहनीय कदम बताया है।