भाजपा सरकार में उत्तराखंड विकास से कोसो दूर: अमन गर्ग
हरिद्वार:हरिद्वार में कांग्रेस के जिला कोर्डिनेटर अमन गर्ग ने प्रेस वार्ता कर कहा की उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया।परन्तु पिछले ५ वर्षो में भाजपा की सरकार ने महंगाई ,बेरोज़गारी ,राजनैतिक अस्तिर्था ,अराजकता,भ्र्ष्टाचार और पलायन की अतिकर दी। जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है।और माफियाओ के राज में जीने को मजबूर हो चुकी है। स्मार्ट सिटी के नाम पर राजधानी में गढ्ढे और पूरे राज्य की सड़को को गढ्ढे सड़के देकर पहाड़ो के साथ खिलवाड़ कर हर और भूस्खलन करवाने का श्रेय भी भाजपा को ही जाता है। शराब और भू माफियाओ का अड्डा बन चुका उत्तराखंड विकास से कोसो दूर हो चूका है।
अमन गर्ग ने कहा कांग्रेस के राज में उत्तराखण्ड जिस रफ़्तार से विकास के पथ पर अग्रसर था। उसे भाजपा ने तहस नहस कर दिया है। आज आवश्यकता है की उत्तराखंड दोबारा विकास पथ पर अग्रसर हो। युवा किसान व्यापारी महिलाये सभी को अपेक्षा है की समय बदले और उनके जीवन में सुधार आए। कांग्रेस के उस शंखनाद की जो उत्तराखंड में विकास ,भूमाफियाओ, खनन माफियाओ से त्रस्त जनता को इनसे निजात दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी तत्परता से कार्य करना चाहती है। ताकि यह भयावह काल और जनता अपने जीवन में पूर्व की भाति जीना शुरू कर दे।जनता के साथ परामर्श अभ्यास कई माह से चल रहा है। हर जिले के दूरदराज़ इलाको तक कांग्रेस के पदाधिकारी विभिन्न लोगो ,समूहों और संघठनो तक पहुंच रहे है।और लोग टोल फ्री के माध्यम, से अपने विचार हम तक पंहुचा रहे है। इस परामर्श अभियान को ज़मीनी तोर पर उतारने के लिए आल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस हर विधान सभा क्षेत्र में मौजूद है। और लोगो समूहों संघठनो के संपर्क में है। मिडिया के माध्यम से वह अपने सुझाव हमे अग्रेषित करे और हमारे कार्यकर्त्ता एव पदाधिकारी उन तक पहुंचेगे। यह प्रयास प्रतिज्ञा पथ पर अग्रसर होकर घोषणा पत्र जन जन तक पहुंचाने का है। और यह जानने की कोशिश है। कि जनता आने वाले समय में कांग्रेस सरकार से क्या अपेक्षाये रखती है। ताकि उन मुद्दों पर कार्य किया जा सके।विधानसभा वार क्षेत्र के निर्वाचित स्थानीय निकाय,अनुसूचितजाति अनुसूचितजनजाति, समुदाय के संघठन ,आशा/आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता,वन पंचायते ,युवा और महिला मंगलदल, डॉक्टर, अधिवक्तागण सरकारी एंव निजिकर्मचारी ,महिलासमूह, स्वयसाहयता समूह, भूतपूर्व सैनिक एव स्थानीय व्यापारी संघ, स्थानीय पर्यटक/परिवहन संघ छोटे व्यापारी ,दुकानदार, पर्यावरण समूह के सदस्य, जनजातियों के सदस्य एव पदाधिकारियों से परामर्श किया जा रहा है।२ महीने तक जिलेवार परामर्श करने के बाद कांग्रेस अपने तीसरे चरण में कदम रख रही है। और लोगो समूहो संघठनो तक पहुचने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस कार्यक्रम का तीसरा चरण २ दिसंबर २०२१ से १२ दिसंबर २०२१ तक चलेगा। और १४ दिसंबर से २० दिसंबर से चौथे चरण में प्रवेश कर हमारा प्रतिज्ञा पात्र लोगो के साथ विमर्श के लिए प्रस्तुत किया जायेगा।इसी दिन सभी जिलों में भी जिला कांग्रेस कमेटी,ऑल इण्डिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस द्वारा पत्रकार वार्ता कर इस सम्बन्ध में जानकारी दी जा रही है। ताकि अधिक से अधिक लोगो तक इस कार्यकर्म की सूचना पहुचाई जा सके।प्रेसवार्ता में श्रमिक नेता मुरली मनोहर ,सतपाल ब्रह्मचारी, देवाशीष भट्टाचार्य, नीटू शर्मा, नीरज साहू ,सोम त्यागी, कुलबीर चौधरी ,वरुण बालियान आदि मौजूद रहे

