UTTARAKHAND

धर्मनगरी बोल बम के जयकारों से गुंजायमान

हरिद्वार

धर्मनगरी बोल बम के जयकारों से गुंजायमान रही। महाशिवरात्रि पर्व से 24 घंटे पहले कांवड़ियों की जबरदस्त भीड़ रही। खासकर ट्रकों और ट्रैक्टर ट्राली में बड़े डीजे लगाकर आए डाक कांवड़ियों की भीड़ रही। पतंद्वीप पार्किंग और चमगादड़ टापू में कांवड़ियों के वाहन का रैला दिखाई दिया। दिनभर पुलिस हाईवे पर व्यवस्था बनाती नजर आई। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर सबसे अधिक भीड़ रही। नमामि गंगे घाट और कोटद्वार-हरिद्वार हाईवे पर कांवड़ियों का रेला चल रहा है।