UTTARAKHAND

रजिस्ट्री करवाने पर दो अधिवक्ताओं पर 50-50 हजार का जुर्माना

रुड़की

तहसील में चल रही हड़ताल के बीच दो अधिवक्ताओं द्वारा रजिस्ट्री का काम कराना काफी महंगा पड़ गया है। गुरुवार को रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन की ओर से आवश्यक आम सभा की बैठक की गई। इसमें यह निर्णय लिया गया कि जिन दो अधिवक्ताओं ने एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे हड़ताल के बीच रजिस्ट्री करवाने का काम किया है उनको 50-50 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी लिल्लू सिंह और सचिव चौधरी राजीव सिंह के नेतृत्व में बार भवन में आयोजित आम सभा में यह निर्णय लिया गया। सचिव चौ. राजीव सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में यूसीसी (यूनिफॉर्म सिविल कोड) के तहत विभिन्न पंजीकरण ऑनलाइन करने के विरोध में यहां के अधिवक्ता हड़ताल पर चल रहे हैं। इसके कारण रजिस्ट्री समेत सभी काम अटके हुए हैं। अधिवक्ताओं को भी हड़ताल तक रजिस्ट्री से संबंधित कार्य नहीं करने की बात कही गई थी।