UTTARAKHAND

ईद उल फितर को लेकर पुलिस ने की ग्रामीणों संग बैठक , सहयोग मांगा

हरिद्वार

पथरी क्षेत्र के गांवों में ईद उल फितर पर ईदगाहों में नमाज अदा की जानी है। पुलिस ने फेरुपुर पुलिस चौकी व थाना परिसर में ग्रामीणों के साथ बैठक का सहयोग बनाए रखने की अपील की है। धनपुरा, पदार्था, नसीरपुर कलां, गाडोवाली, सराय, कस्समपुर, बूढाहेड़ी, चांदपुर, कटारपुर, गुर्जर बस्ती आदि गांवों में ईद के मौके पर पुलिस ने प्रधानों और आम लोगों के साथ बैठक कर सहयोग की अपील की है। शनिवार को पथरी एसओ मनोज नोटियाल व फेरुपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक ने थाना व चौकी प्रांगण में बैठक बुलाई।