तराई क्रांति संगठन के सौरभ गंगवार केंद्रीय सचिव एवं कविता वर्मा जिला महामंत्री मनोनीत
रुद्रपुर —
तराई क्रांति संगठन में सदस्यता अभियान चलाया गया जिस दौरान दर्जनों लोगों द्वारा संगठन की सदस्यता प्राप्त की गई। इस दौरान भाईचारा एकता मंच के संस्थापक एवं पत्रकार सौरभ गंगवार को संगठन के केंद्रीय सचिव पद पर नियुक्त किया गया। तराई क्रांति संगठन (टीकेएस) की एक बैठक आज संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष कमल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आदर्श कॉलोनी के आर्य पार्क में सम्पन्न हुई। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष कमल श्रीवास्तव द्वारा सौरभ गंगवार को संगठन के केंद्रीय सचिव पर नियुक्त किये जाने की घोषणा की गई। सौरभ गंगवार के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में दर्जनों लोगों द्वारा टीकेएस की सदस्यता प्राप्त की गई। इस दौरान कविता वर्मा को ऊधमसिंह जगर जनपद की जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। टीकेएस के केंद्रीय अध्यक्ष कमल श्रीवास्तव ने इस दौरान कहा तराई क्रांति संगठन का गठन 2012 में विशाल रैली निकालकर किया गया था। यह गरीबों और दलितों का संगठन है और दलितों पिछड़ों की लड़ाई हर वक्त लड़ता रहता है। टीकेएस विभिन्न सामाजिक समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाने और जरूरतमंद लोगों को सहयोग के रूप में कार्य करने वाला सामाजिक संगठन है जिसमें हजारों की संख्या में लोग जुड़े हैं। सौरभ गंगवार को टीकेएस का केंद्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा फूल माला डालकर सौरभ गंगवार व अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर सौरभ गंगवार ने कहा कि वह तराई क्रांति संगठन के साथ इसकी स्थापना के समय से ही जुड़े हैं लेकिन वह अपनी व्यस्तता के कारण संगठन में कोई पद नहीं ले पाए थे, अब उन्हें केंद्रीय सचिव के रूप में जो जिम्मेदारी और दायित्व दिए गए हैं, वह हर संभव प्रयास करेंगे कि वह केंद्रीय अध्यक्ष और अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरे और संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को उठाने का कार्य कर सकें। कार्यक्रम में संगठन के महामंत्री हरपिंदर सिंह खैरा को आम आदमी पार्टी में संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर आज टीकेएस के पदाधिकारियों द्वारा उनका फूल माला डालकर स्वागत किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष कमल श्रीवास्तव,महामंत्री हरपिंदर खैरा,केंद्रीय सचिव सौरभ गंगवार, संगठन मंत्री शादाब गुड्डू,जिला अध्यक्ष बेला मंगल सिंह,जिला महामंत्री कविता वर्मा,कंचन वर्मा,शेर सिंह राठौर,धीरेंद्र वर्मा,रामकृष्ण कनौजिया,सुदेश जोहरी,अमन सिंह,नरेश कुमार, अवनीश सिंह,दुर्गेश तिवारी, अरमान खान, तारामती, विपिन कुमार, नेत्रपाल, पूनम महतो, रामपाल धनकर, मनोहर लाल गंगवार, गोपाल शर्मा, आशीष देवी, हरीश राणा, विकास रानी, किरण यादव, शारदा देवी, रिंकू पाठक, अनीता गोस्वामी, रीना चैहान, सुमित्रा सरस्वती चंदा, सुरभि, उपेंद्र, शशि कालरा, अंजू कौशल आदि लोग उपस्थित थे।

