अनशनकारियों को जबरन कराया अस्पताल में भर्ती
ऋषिकेश। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला का अनुबंध निरस्त करने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे दो अनशनकारियों को पुलिस बल की मदद से शनिवार को जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। शनिवार को डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष यूकेडी कार्यकर्ताओं का धरना 18वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को बीते 9 दिनों से आमरण अनशन कर रहे यूकेडी के केंद्रीय सचिव केंद्रपाल सिंह तोपवाल और तीन दिन से अनशन पर डटे 90 वर्षीय आंदोलनकारी गिरधारी लाल नैथानी को विरोध के बावजूद पुलिस बल ने जबरन उठाकर देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती करवाया। इसी बीच यूकेडी जिला अध्यक्ष संजय डोभाल आमरण अनशन पर बैठ गए है। उन्होंने कहा कि जब तक डोईवाला सामुदायिक केंद्र को पीपीपी मोड से वापस नहीं लिया जाता आंदोलन जारी रहेगा। यूकेडी के डोईवाला प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि सरकार का दमन उनके हौसले नहीं डिगा सकता। कहा कि या तो पीपीपी मोड खत्म होगा या आंदोलनकारी आत्म बलिदान करेंगे। यूकेडी नगर अध्यक्ष राकेश तोपवाल और नगर उपाध्यक्ष पेशकार गौतम ने सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ शहर में जुलूस निकालने का ऐलान किया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश सिंह, भाजपा नेता रामेश्वर पांडे, अपना परिवार के संस्थापक पुरुषोत्तम भट्ट, जीएच स्वैनी, दिनेश चमोली ने आंदोलन को समर्थन दिया। धरने पर केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा, केंद्रीय सचिव शूरवीर सिंह नेगी, केंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मवीर गुसाईं, राकेश तोपवाल, योगी पंवार, दिनेश सेमवाल, सीमा धामी, ललिता, रमेश तोपवाल, हर्ष रावत, श्याम सुंदर, राजू पेंटर, रंजीत रावत, पिंकी थपलियाल, संजय गोस्वामी, अवतार सिंह बिष्ट, पिंकी थपलियाल, संजू सैनी, दिनेश चौहान, सुरेंद्र चौहान, मनजीत सैनी, लक्ष्मी नेगी, विनायकी देवी, भावना मैठाणी, मंजू देवी रावत, रिंकी कुकरेती, राधा देवी, निर्मला भट्ट, चंपा देवी आदि शामिल रहे।

