UTTARAKHAND

जल संस्थान के पंप ऑपरेटरों ने दिया ज्ञापन

नई टिहरी। जल संस्थान के पपिंग स्टेशनों पर कार्यरत पंप ऑपरेटरों ने जल संस्थान के ईई को आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर मांगों के निराकरण की मांग की। टिहरी शाखा के अध्यक्ष केशर सिंह रावत ने श्रमिकों को पूर्व के वर्षों की भांति सात हजार रुपये बोनस दिये जाने, 21 हजार न्यूनतम वेतन लागू करने, साप्ताहिक अवकाश एंव राष्ट्रीय अवकाश पर कार्य करवाने वाले श्रमिकों को दोगुना ओवर टाईम देने, वार्षिक छुट्टी देने, विभागीय पहचान पत्र दिये जाने, पपिंग स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों के अनुसार श्रमिकों के रहने, वर्दी, जूते, टार्च, रेनकोट, सुरक्षा के उपकरण दिये जाने सहित आठ सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रदीप सिंह, मायाराम पैन्यूली, नरेश तोपवाल, भगत राम नौटियाल,नरेन्द्र तोमर, संजय नेगी, भावनी दास, राजेंद्र बहुगुणा, महेश डबराल उदय तोपवाल आदि शामिल थे।
ह, मायाराम पैन्यूली, नरेश तोपवाल, भगत राम नौटियाल,नरेन्द्र तोमर, संजय नेगी, भावनी दास, राजेंद्र बहुगुणा, महेश डबराल उदय तोपवाल आदि शामिल थे।