UTTARAKHAND

आम के पेड़ काटने पर केस दर्ज

हरिद्वार

  रानीपुर क्षेत्र में बाग मालिकों की ओर से अवैघ रूप से नौ आम के पेड़ कटवाने पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उद्यान निरीक्षक मासूम अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गढ़ गांव में पानी की टंकी के पास आम का बगीचे से बाग मालिक अली नवाज, सरफराज, शाहनवाज और उम्रदराज ने ठेकेदार के साथ मिलकर नौ हरे-भरे पेड़ कटवा दिए। निरीक्षण में जड़ें और कटे हुए अवशेष मौके पर मिले। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।