UTTARAKHAND

नगर निगम की जेब्रा फोर्स करेगी अतिक्रमण की निगरानी

हरिद्वार

सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए शनिवार को अधिकारियों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने देहरादून की तर्ज पर हरिद्वार में भी जेब्रा फोर्स गठित करने के निर्देश दिए। जेब्रा फोर्स शहर में घूमकर फुटपाथों और सड़कों पर पसरे अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करेगी। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों से अपील की कि वह अपनी दुकानों के सामने फुटपाथ और नालियों के ऊपर रखे गए सामान को चार दिन के भीतर स्वयं हटा लें। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा में सामान नहीं हटाने पर प्रशासन कार्रवाई कर फुटपाथ खाली कराएगा और सामान जब्त करने के साथ अर्थदंड भी वसूला जाएगा।