चुनाव के लिए नोडल माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती
रुद्रप्रयाग। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपंन कराने को लेकर लीड बैंक अधिकारी धन सिंह डुंगरियाल को नोडल अधिकारी माइक्रो आब्जर्वर एवं सूचना विज्ञान केन्द्र के नेटवर्क इंजीनियर अनूप सजवाण को जीपीएस सिस्टम का नोडल अधिकारी बनाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनुज गोयल के निर्देशों पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी दीपेन्द्र नेगी ने माइक्रो आब्जर्वर एवं जीपीएस सिस्टम के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती करते हुए दोनों अधिकारियों को निर्वाचन कार्य के लिए सौंपे गए दायित्व के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दोनों अफसर दायित्व का ठीक ढंग से निर्वहन करेंगे।

