UTTARAKHAND

उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स फरमान इकबाल भी मौजूद थे। इस दौरान उनके मध्य शिक्षा से जुड़े विषयों, शैक्षिक विकास और अन्य समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।