हड़ताल बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया
रुड़की। निजीकरण के खिलाफ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल से रुड़की में दो दिन में करीब 600 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ है। केंद्र सरकार पर बैंकों का निजीकरण करने, लेबर लॉ संशोधन बिल के जरिए कर्मचारी विरोधी नीति अपनाने, केंद्र पर बैंकिंग नीति के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने दो दिन की हड़ताल की घोषणा की थी। शुक्रवार को हड़ताल के दूसरे दिन बैंक अधिकारी-कर्मचारियों ने बीटीगंज स्थित पंजाब नेश्नल बैंक शाखा पर प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारी विशाल गुप्ता, मन्नू माकिन, अनिल अग्निहोत्री ने कहा कि कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण किया जा रहा है। यह बैंक ग्राहकों और अधिकारी-कर्मचारियों किसी के हित में नहीं है। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया गया था। जरूरत पड़ने पर वह अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को बाध्य होंगे। बैंक कर्मचारी नेताओं ने बताया कि हड़ताल के कारण दो दिन में करीब 600 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ। इस दौरान कुलवंत सिंह, पवन, कुलदीप सिंह, प्रमोद, अनिल बजाज, प्रेम सिंह, अजय पाराशर, दीपक कुमार, निधि अग्रवाल, नीना अग्रवाल, शोभना दुआ, विनोद गुप्ता, मेघा, ममता मेहरा, मंजू धीमान, मीनाक्षी, रोहित, उदित, संजय, विपिन राणा, दर्पण, आशीष, प्रकाश पंत, दीपक विपिन थपलियाल, अर्जुन गांधी, विजय गुप्ता, मनोज खुराना, राकेश सैनी, विपिन मलिक, तरुण त्यागी, अर्जुन गुप्ता, पीयूष, राहुल, मोहम्मद इरशाद, धर्मपाल, महेश कुमार प्रज्जवल, मोहम्मद आसिफ, ज्योति, शांति, इंद्रा त्यागी आदि मौजूद रहे।

