एनएसएस स्वयं सेवियों ने किया श्रमदा
रुड़की। सेंट जेपी कान्वेंट पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्पर्श गंगा अभियान दिवस के अवसर पर एक दिवसीय नियमित शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रबंधक लाल सिंह सैनी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी देवेश पुरोहित ने बताया कि सांस्कृतिक सत्र के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा एनएसएस लक्ष्यगीत के साथ साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। श्रमदान सत्र में विद्यालय के अक्षित सैनी, पायल, गरिमा, आत्मिका, मनजोत कौर, हुमा, नोशीन, वंश गुप्ता, वत्सल गुप्ता, नितिन सैनी, तरुण सैनी, साकिब, सुभम, साकिब अंसारी, मनीष, अरशालम, आर्यन, निशांत, फरीद, आशु चौहान, अभय प्रताप, पिंदर पाल सिंह, सिद्धार्थ, रजत, हर्ष सैनी, ध्रुव चौहान, गुरप्रीत सिंह, आनंद सैनी, आयुषी सैनी ने विद्यालय में स्वच्छता कार्य किया। बौद्धिक सत्र में निर्मल गंगा विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मनजोत कौर, पायल चौधरी, वत्सल गुप्ता ने क्रमश प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक प्रमोद कुमार ने कहा कि गंगा को स्वच्छ तथा निर्मल बनाए रखने हेतु प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में समस्त स्वयंसेवकों के साथ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीता सैनी, विरेन्द्र कुमार, पप्पू सैनी, हिमांशु, तेजपाल सिंह, रेशम अंजुम, उपस्थित रहे।

