UTTARAKHAND

21.7 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार

ज्वालापुर पुलिस ने 21.7 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि एसआई रविंद्र जोशी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान लालपुल अंडरपास के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। उसका पीछा कर कट्टे की तलाशी ली तो अवैध गांजा भरा मिला। युवक ने अपना नाम जगदीश, निवासी आदर्श कॉलोनी फकीरपुरा, मुरादाबाद बताया।