UTTARAKHAND

12 जगह बिजली चोरी पकड़ी

ऊर्जा निगम की टीम ने शनिवार को घोसीपुरा गांव में 12 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। एसडीओ गुलशन बुलानी का कहना है कि बिजली चोरी के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान लगातार चलाया जाएगा। देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने एसडीओ गुलशन बुलानी के नेतृत्व में छापामार अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 12 घरों में कटिया डाल कर बिजली चोरी करने के मामले पकड़े गए है। एसडीओ ने सभी उपभोगताओं से अपील करते हुए कहा कि बिजली चोरी करना अपराध की श्रेणी में आता है।