यात्रियों ने चालक से की मारपीट
हरिद्वार
यूपी रोडवेज के चालक से यात्रियों ने मारपीट कर दी। जिसके बाद यात्रियों को चालक ने पुलिस के हवाले किया जहां यात्रियों द्वारा माफी मांगने पर दोनों पक्षों में सुलह हो गई। शुक्रवार को यूपी रोडवेज गोला डिपो की बस यात्रियों के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी थी। चालक राम प्रकाश पांडे ने आरोप लगाया कि तीन युवकों ने तिकुनिया के लिए बस का पूछा तो मना करने पर एक ने बहसबाजी और गाली गलौच शुरू कर दी। जिसके बाद उसके अन्य दो साथी भी पहुंच गए और मारपीट करने लगे। तीनों शराब के नशे में थे। तीनों को अन्य यात्रियों ने पकड़ लिया।वहीं आरोपी यात्रियों का कहना था कि उन्होंने मारपीट नहीं की है। सहायक महा प्रबंधक विशाल चंद्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों से पूछताछ कर पुलिस को सूचित किया गया। डिपो में किसी भी चालक परिचालक, कर्मचारियों के साथ किसी प्रकार की अभद्रता स्वीकार नहीं है। यात्रियों को भी अपनी सीमा में रहना चाहिए। कोई परेशानी है तो कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं।

