UTTARAKHAND

गन्ने के खेत में मिली गोवंशीय पशु के अवशेष, मुकदमा

रुड़की

रायसी-लक्सर मार्ग पर मुंडाखेड़ा खुर्द गांव के जंगल में गन्ने के खेत में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को पुलिसकर्मी संदीप रावत क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने सूचना दी कि रायसी-लक्सर मार्ग पर मुंडाखेड़ा खुर्द बस स्टैंड से आगे खेतों की ओर जाने वाले चकरोड के पास गन्ने के खेत में गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े हैं। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *